बोकारो, मई 10 -- शुक्रवार को आद्रा रेल मंडल में 69वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मंडल के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को डीआरएम सुमित नरूला ने सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी व कठोर परिश्रम उन्हें सम्मान दिलाती है। बोकारो से चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, बिल्टू गोस्वामी, रविनाथ माझी, चंदन कुमार आदि को सम्मान मिला। इस वर्ष कुल 97 अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियो में 42 को रेल सेवा पुरस्कार व 55 अधिकारी व कर्मचारी को स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...