कोडरमा, मार्च 17 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसमें 17 व 20 मार्च को ट्रेन संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद - झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस के परिचालन को निरस्त किया गया है। वहीं 17, 20 व 22 मार्च को ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू का आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन से किया जाएगा। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.