सुल्तानपुर, जून 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता कोर्ट के तलबी आदेश में छेड़छाड़ पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चंद्र गौतम ने अपनी कोर्ट के कर्मचारियों को नोटिस जारी की है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बेलगरा उगईपुर निवासी लल्लन प्रसाद ने पट्टीदार रवीन्द्र यादव और कृष्ण कुमार पर भूमि विवाद में 24 अप्रैल 2023 को ट्रैक्टर से बाइक क्षतिग्रस्त करने, गाली गलौज, धमकी और जानलेवा हमला के आरोप में मुकदमा चलाने की मांग कर परिवाद दायर किया। कोर्ट का समन पहुंचने पर आरोपी कृष्ण कुमार ने आदेश की जानकारी की तो उसमें आरोप की धारा में कटिंग और छेड़छाड़ की बात सामने आई। शिकायत पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चंद्र गौतम ने अपनी कोर्ट के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नोटिस जारी की है। मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.