मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- कम्पनी बाग में कटे हरे भरे और फलदार पेड प्रकरण में डीएफओं के आदेश के बाद भी दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी है। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता सभासद राजीव शर्मा ने नगर पालिका ईओ को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई न होने के कारण पालिका प्रशासन और चेयरपर्सन की छवि घूमिल हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के अंदर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर वह इस प्रकरण को लेकर कोर्ट जाएगे। कंपनी बाग में जल निगम की सीएंडडीएस नगरीय इकाई के द्वारा सौन्दर्यकरण कराया जा रहा है। इस दौरान कम्पनी बाग में फलदायी पेडों को काट दिया गया। 13 अक्टूबर को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में इस मामले को चेयरपर्सन के समक्ष सभासदों के द्वारा उठाया गया। उधर सभासद राजीव शर्मा ने डीएम से इस मामले की ...