गंगापार, सितम्बर 7 -- राजस्व परिषद, प्रयागराज द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किए जाने के बावजूद दबंग पक्षकारों द्वारा विवादित भूमि पर जबरन निर्माण जारी है। इससे तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित पक्ष ने अब पुलिस आयुक्त प्रयागराज से हस्तक्षेप कर निर्माण रुकवाने की मांग की है। सरायममरेज के चौका निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. राजनाथ सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वाद राजस्व परिषद प्रयागराज में विचाराधीन है। न्यायालय ने 26 अगस्त, 2025 को अगली सुनवाई की तिथि 23 सितम्बर तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी दिया है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षीगण द्वारा अपने समर्थकों के साथ जबरन निर्माण किया जा रहा है। इस बाबत पीड़ित ने थाना सरायममरेज और चौकी जंघई में भी प्रार्थना पत्र दिया था किंतु स्थिति ज्यों की त्यों है। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.