नवादा, सितम्बर 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के 28 थानों में से 20 थानों में नये थानाध्यक्ष पदस्थापित किये गये हैं। इनमें से 15 वैसे थाने हैं जहां के थानाध्यक्षों का मगध रेंज के आईजी के क्षेत्रादेश के आलोक में जिले से मगध रेंज अंतर्गत अन्य जिलों में तबादला कर दिया गया था। इसके अलावा 05 अन्य थानों के थानाध्यक्ष उनके परफॉरमेंस के आधार पर बदले गये हैं। कुल 23 पुलिस पदाधिकारियों की पदस्थापना की गयी है। इनमें स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के अलावा बाहर से आने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी बतौर थानाध्यक्ष पदस्थापित किया गया है। 23 पदाधिकारियों में 07 पुलिस निरीक्षक व 16 पुलिस अवर निरीक्षक रैंक के हैं। एसपी द्वारा शुक्रवार की देर रात इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.