गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से शीतकालीन अवकाश को तीन दिन बढ़ाने के आदेश जारी होने के बावजूद जिले के कई निजी स्कूल खुले रहे। बीते गुरुवार को जारी आदेशों के अनुसार स्कूल अब 19 जनवरी से ही खुलने थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ स्कूलों ने 16 जनवरी से ही छात्रों को स्कूल बुला लिया। कई स्कूलों में नियमित कक्षाएं भी संचालित की गईं, जिससे अभिभावकों और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि जब सरकार ने स्पष्ट रूप से छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिए थे, तो स्कूलों द्वारा उन्हें नजरअंदाज करना गलत है। इस मामले पर कुछ स्कूल प्रबंधन यह तर्क दे रहे हैं कि उन्हें छुट्टी बढ़ाने से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ, इसलिए छात्रों को स्कूल बुलाना पड़ा। हालांकि, विभाग की ओर से इस लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा...