विकासनगर, फरवरी 19 -- विकासनगर ब्लॉक के आदूवाला ग्राम पंचायत में लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगे दो सबमर्सिबल पंप शोपीस बनकर रह गए हैं। सबमर्सिबल लगे एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक यह चालू नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह जलसंस्थान की ओर से अभी तक इन पंपों पर बिजली का कनेक्शन न लगाना है। पहले यहां लोग हैंडपंप से काम चला लेते थे, लेकिन लेकिन इन हैंडपंपों में पंप लगने से अब यह भी बंद हो गए हैं। आदूवाला ग्राम पंचायत में पेयजल की किल्लत बनी रहती है। कई बार गुहार लगाने के बाद यहां जल संस्थान की ओर से दो हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप डाले थे। इससे लोगों को लगा कि अब जल्द ही उनकी पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी। लेकिन एक माह बीत चुका है और अभी तक सबमर्सिबल पंप शुरू नहीं हो पाए हैं। जिससे ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जल संस्थान ने अभी तक ऊर्जा निग...