रिषिकेष, मई 2 -- भगवान आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर शुक्रवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दंडीवाड़ा मायाकुंड में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में संत जुटे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि आदि गुरु भगवान शंकराचार्य साक्षात शंकर भगवान के ही अवतार थे। उन्होंने पूरे भारत वर्ष को एक सूत्र में बांधने का काम किया। शुक्रवार को भगवान आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दंडीवाड़ा मायाकुंड में महोत्सव का आयोजन किया गया। गंगातट त्रिवेणीघाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया गया। इसके बाद नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.