अयोध्या, जनवरी 2 -- अयोध्या,संवाददाता। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आदि गंगा गोमती नदी के पावन तट पर,घने जंगलों के बीच स्थित सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम का प्रसिद्ध मंदिर एक बार फिर श्रद्धा,भक्ति और संस्कृति का केंद्र बनने जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यहां सात दिवसीय कामाख्या महोत्सव का आयोजन 20 मार्च से 26 मार्च तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का पोस्टर नववर्ष के उपलक्ष में सर्किट हाउस अयोध्या में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान जारी किया गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आयोजन समिति के साथ महोत्सव का पोस्टर जारी करते हुए बताया कि इस महोत्सव आयोजन रविकांत तिवारी मोनू की अध्यक्षता में तथा मां कामाख...