पिथौरागढ़, मार्च 22 -- आदि कैलास व ओम पर्वत यात्री की तैयारी को एसडीएम ने स्थानीय लोगों व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें यात्रा में जाने के लिए इनर लाइन पास की जगह आधार कार्ड से यात्रा की अनुमति दी जाए। शनिवार को एसडीएम मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आदि कैलाश यात्रा की यात्रा की तैयारी बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह नबियाल ने एसडीएम और आईटीबीपी के अधिकारियों से तहसील धारचूला के निवासियों को आधार कार्ड के आधार पर आदि कैलाश यात्रा में जाने की अनुमति देने की मांग की। व्यास टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल ने आदि कैलाश यात्रा मार्ग के अतिसंवेदनशील स्थान मलघाट ,नज़ग से छियालेख तक सड़क में सुरक्षात्मक कार्य जल्द कराने की मांग उठाई। व्यास जनजाति संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.