बोकारो, सितम्बर 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को आदि कर्मयोगी अभियान-रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम के तहत जिले के चास, चंदनकियारी, जरीडीह, बेरमो, पेटरवार, गोमिया, चंद्रपुरा, नावाडीह व कसमार प्रखंड में ब्लॉक प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर संस्थाओं को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाना रहा। ब्लॉक प्रोसेस लैब में प्रशिक्षित बीडीओ, ब्लॉक लेबल मास्टर ट्रेनर, पंचायत कर्मी, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका व संबंधित विभागों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चिन्हित आदिवासी गांवों के ग्राम स्तर पर सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि विभागीय समन्वय और जनभागीदारी से विकास कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.