पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- गंगोलीहाट। विश्व प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर में आयोजित महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के नवें दिन आदिशक्ति महाकाली के अवतार के बारे में बताया। रविवार को कथा व्यास किशोर चंद्र जोशी ने शिवरात्रि की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मृग परिवार कथा,कलयुग में दान की महिमा की कथा, दस महाविद्या महिमा का वर्णन, आदिशक्ति महाकाली अवतार की कथा, सत्यव्रत त्रिशंकु सगर की कथा , संन्यास धर्म व संन्यास महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान यजमान देव सिंह रावल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...