रांची, सितम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि हमारी दीदी-बहनों द्वारा आदिवा ब्रांड के तहत बनायी जा रही ज्वेलरीज को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहा जा रहा है। ज्वेलरी ही नहीं झारखंड की मेहनतकश दीदी-बहनों की ओर से पलाश ब्रांड के अंतर्गत निर्मित कई उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है। हमारी मंईयां की आजीविका भी मजबूत हुई है। दिल्ली या आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि इन स्टाल्स पर पहुंच कर झारखंड में निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों की खरीदारी जरूर करें। मालूम हो कि दिल्ली में आजीविका सरस मेला का आयोजन किया गया है। झारखंड की पार्वती ने आदिवा ब्रांड के तहत पारंपरिक झारखंडी आभूषणों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई और खुद भी लखपति दीदी बनी। खूंटी के मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.