आदित्यपुर, अक्टूबर 4 -- चांडिल, संवाददाता। कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी सामाजिक संगठन द्वारा 8 अक्तूबर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सुधीर किस्कू ने बताया कि धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति के नाम चार सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। प्रतिनिधंडल में मांझी बाबा संजीव टुडू, सुधीर किस्कू, लाया भूषण पहाड़िया, शक्तिपद हांसदा, सुकलाल पहाड़िया, मंगल पहाड़िया, धीरेन पहाड़िया, गुरुचरण कर्मकार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.