रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा की ओर से रविवार की सुबह 10:30 बजे से आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव व सोमा उरांव ने बताया कि एचइसी के सेक्टर तीन में सरना स्थल सरहुल पूजा परिसर में आदर्श सामूहिक विवाह में सरना समाज के जरूरतमंद परिवार की कई विवाह योग्य कन्या का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा। विवाह के बाद नव दंपत्ति को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीष देकर विदा किया जाएगा। इस मौके पर सहभोज का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आदर्श विवाह से पूर्व शनिवार को मड़वा कार्यक्रम हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.