दुमका, जनवरी 12 -- दलाही, प्रतिनिधि। मासलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के मसानजोर,गोलबाजार,मसानजोर, बडाचापुड़िया आदि गांव में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों ने रविवार को टोली बनाकर अपने परंपरागत वाद्य यंत्रों को बजाते हुए व गीत गाते हुए घर-घर जाकर गाय, बैलों को जगाया और तेल,सिंदूर आदि पूजन सामग्री लेकर पूजन करते हुए सागुन सोहरा पोरोब के तीसरे दिन मनाये जाने वाले खूंटाव पर्व को पूरे विधि विधान से मनाया। टोली में शामिल रुबिमान मुर्मू, रामरंजन सोरेन,महानन्दों सोरेन,सुरेश सोरेन,महादेब हेम्ब्रम, राहुल सोरेन,सुभाष बेसरा,डेना सोरेन,राजेन्द्र मुर्मू, सनदेब टुडू, मुकेश मरांडी आदि ने जानकारी देते हुए कहा आगे,जाली, हकु काठकोम, सांस्कृतिक कार्यक्रम व 14 जनवरी को बंधना स्नान के साथ पांच दिवसीय सोहराय पोरोब का समापन हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्त...