गुमला, अप्रैल 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर मंगलवार को डुमरी में आदिवासी-सरना समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ महोत्सव मनाया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी समाज के धर्मगुरु बंधन तिग्गा,थाना प्रभारी अनुज कुमार, मुखिया प्रदीप मिंज, चेतनलाल मिंज, रेखा मिंज और ज्योति बहेर देवी ने शोभायात्रा में भाग लिया। दौरान धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक और संरक्षक है। सरहुल पर्व के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम प्रकाश भगत द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। सरना पूजा स्थल पर पुजार बीरबल बैगा की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरई फूल अर्पित कर प्रसाद वितरण किया।भव्य शोभायात्रा सरना स्थल से निकलकर डुमरी बस्ती, दुर्गा मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.