रामगढ़, दिसम्बर 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आदिवासी छात्र संघ की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान अस्पताल की नर्स के कथित हत्या के मामले को लेकर विचार-विमर्श हुआ। समाज के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आग्रह पुलिस प्रशासन से किया। वक्ताओं ने कहा कि आत्महत्या के कई बिन्दुओं पर सवाल उठ रहे हैं। जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। यदि इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो आदिवासी समाज के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जवाबदेही पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की होगी। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, जिलाध्यक्ष सुनील मुंडा, जिला सचिव जगनारायण बेदिया, प्रकाश करमाली, श्रीवास्तव मुंडा, गुड्डू मुंडा, बसंत मुंडा, रोहित करमाली, आर्य मुंडा, सूरज मुंदरी, सुनील, अमर बेदिया, आकाश, दीपक उरांव, रवि मुंडा, अशोक मुंडा, राज...