जमशेदपुर, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को और सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने इस कार्य में माझी बाबा लोगों को महत्वपूर्ण दायित्व निभाने और लोगों को एकजुट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति को सहेजे जाने की जरूरत है। वे कदमा के शास्त्रीनगर में स्थित आदिवासी पूजा स्थल जाहेरथान में आयोजित बाहा पर्व को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने मंच से राज्य की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देर से पहुंचे मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी आई थीं। कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन विधायक मंगल कालिंदी और संजीव सरदार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.