रांची, अक्टूबर 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोरचा रांची जिला ग्रामीण की ओर से रविवार को गोंदलीपोखर में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने की। इस दौरान आदिवासी समाज को पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, गीता बालमुचू और रितेश उरांव उपस्थित रहे। संचालन विक्की लोहरा ने किया। गंगोत्री कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज को अब राजनीतिक रूप से सजग होना होगा, क्योंकि झामुमो सरकार पूरी तरह आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.