गढ़वा, फरवरी 23 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत के छाताकुंड गांव में आदिवासी समाज में जनजागृति लाने के उद्देश्य से रविवार को आदिवासी समाज की बैठक हुई। बैठक में ग्राम छाताकुंड, बतोकला व मालेनगरी टोला के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह चेरो और संचालन देवंत कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजसेवी गौतम कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए शिक्षा और संगठन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा से विमुख नहीं होना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को पढ़ाई की ओर प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने चल संपत्ति के दुरुपयोग से बचने, संसाधनों का सही उपयोग करने तथा शराब से दूरी बनाकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील किया।बैठक में उपप्रमुख शंभू सिंह, कामेश्वर सिंह, राजेंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.