आदित्यपुर, सितम्बर 29 -- गम्हरिया। बुरूडीह पंचायत अंतर्गत संथालडीह में आदिवासी समाज की बैठक हुई। इसमें कुड़मी समाज के आंदोलन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामस्तर पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कुड़मी को किसी भी कीमत पर एसटी में शामिल होने नहीं देंगे। आंदोलन के खिलाफ बुरूडीह पंचायत के आदिवासी बहुल गांवों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाया जायेगा। इसके पश्चात प्रखंड मुख्यालय में भी शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। विरोध प्रकट करने वालों में माझी बाबा विक्रम मुर्मू, जोग माझी अर्जुन मार्डी, गोपाल मार्डी, मुगली मुर्मू, लखी हेंब्रम, गोपाल मुर्मू, प्यारेलाल मार्डी, मंगल मुर्मू, कुवर मार्डी, सुरेश हांसदा, झानो सोरेन समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्त...