गुमला, नवम्बर 15 -- गुमला। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की आवाज थे। जिन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उलगुलान का बिगुल फूंककर जल,जंगल,जमीन की रक्षा की लड़ाई को मजबूत किया। तिग्गा ने कहा कि बिरसा मुंडा के साहस, त्याग और संघर्ष से आज भी समाज प्रेरणा लेता है। अन्याय के खिलाफ खड़े होना और अपनी पहचान की रक्षा करना उन्हीं की सीख है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आशिक अंसारी, प्रदेश सचिव अकिल रहमान, मनीष हिंदुस्तान, गुलाम सरवर, रोशन दयाल भगत, सगीर आलम, रफी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.