रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना स्थल के समीप बन रहे फ्लाईओवर के रैंप के विरोध में 22 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है। इसको लेकर शुक्रवार शाम में संयुक्त आदिवासी संगठनों के द्वारा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। संयुक्त रूप से कहा गया कि शनिवार का रांची बंद ऐतिहासिक होगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सरना झंडा और तख्तियों के साथ अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम करेंगे। सामूहिक निर्णय हुआ कि बंदी में कोई गिरफ्तारी नहीं देगा और न ही प्रशासन जबरन किसी को गिरफ्तार कर सकती है, क्योंकि आदिवासी समाज यह बंद शांतिपूर्वक और लोकतांत्रिक ढंग से करेगा। इसलिए, प्रशासन के लोग जबरन आंदोलनकारियों को उकसाने का प्रयास न करें। मशाल जुलूस के माध्यम से सामाजिक-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.