धनबाद, दिसम्बर 9 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली बलायटांड़ भालूगद्दा पहाड़ के जंगल से सोमवार की शाम एक आदिवासी व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दलदली निवासी बीनीलाल टुडू (53) के रूप में हुई है। वह पिछले 22 दिनों से घर से लापता था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मरने के बाद जंगली जानवरों ने उसे नोचकर खाया है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मंसाराम मुर्मू व पंचायत समिति सदस्य करमचंद सोरेन मृतक के बेटे नरेश टुडू के साथ पहुंचे। उसने शव की पहचान कपड़ों से की। शव पर मांस नहीं के बराबर था। सिर्फ हड्डियां का ढांचा था। ग्रामीण उसे लेकर आ गए। इधर मृतक के पुत्र नरेश टुडू ने बताया कि उसने अपने पिता की गुमशुदगी की लिखित शिकायत 22 दिन पूर्व राजगंज थाने में दी थी। राजगंज थाना प्रभारी अलिसा कुमारी ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.