जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति चुनाव संचालन समिति की बैठक सीतारामडेरा स्थित आदिवासी मुंडा भवन में मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति का चुनाव सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। चुनाव दुर्गापूजा के बाद अक्तूबर में आयोजित होगा।इस अवसर पर मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी, ताकि समाज में लोकतांत्रिक परंपरा और एकता बनी रहे। बैठक में चुनाव नियमावली पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी ने सर्वसम्मति से इसे स्वीकार किया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष नंदलाल पातर, संयोजक भोलानाथ पातर, दुबराज नाग, गीता मुंडा, प्रकाश सांडिल, काजू सांडिल, संजय मुंडा, मुखिया सुनीता नाग, मनोज मुंडा, गंगाधर मुंडा, शैलेंद...