लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखण्ड के चरहू की आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक जनी शिकार का आयोजन किया।लाठी और डंडा से लैस होकर महिलाओं ने पारंपरिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया। जनी शिकार रैली चरहू गांव से निकाल कर पेशरार प्रखंड के साही घाट जाने वाली सड़क होते हुए मनहे गांव पहुंची। इसमें शामिल महिलाएं पुरुष वेश में भी नजर आई। सभी महिलाएं पुरूष वेश में थीं। इस क्रम में महिलाओं ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों को जागरूक किया। जनी शिकार का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। इस तरह के आयोजनों से समुदाय में एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है। लोग सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने और समाधान खोजने के लिए प्रेरित होते हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.