जमशेदपुर, मार्च 5 -- संथाल आदिवासियों के आस्था का महापर्व बाहा बोंगा का आगाज हो चुका है। मंगलवार को देवघर गांव में बाहा बोंगा (पूजा) कर शुभारंभ किया गया। बाहा पर्व पर देवघर में आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रकृति की पूजा की। जाहेरथान (पारंपरिक पूजा स्थल) में साल के फूल चढ़ाए गए। इन्हीं फूलों को पूरे गांव में शगुन के रूप में बांटा गया, जिसे महिलाओं ने अपने बाल में सजाया तो वहीं पुरुषों ने इसे कान पर सजाया। इस पर्व के दूसरे दिन बाहा सेंदरा के रूप में मनाया जाएगा। बाहा पर संथाल समाज के नायके बाबा (पारंपरिक पंडित) ने जाहेरथान (पूजा स्थल) में जाहेर आयो (ईष्ट देव) को साल के फूल अर्पित किए। पूजा के बाद जब नायके बाबा के जाहेरथान से घर लौटने पर आदिवासी युवतियों ने उनके पैर धोए और आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद स्वरूप इन युवतियों को देवों की चरणों में सजे ...