रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी महासभा और आदिवासी लोहरा समाज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुआ। ये प्रतिनिधि 25 फरवरी को जंतर-मंतर पर आदिवासी धर्मकोड की मांग को लेकर आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। नेतृत्व कर रहे अभय भुटकुंवर, बलकू उरांव, नारायण उरांव, बुधवा उरांव व अन्य ने कहा कि धर्मकोड आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक दलों ने सदैव उन्हें छला है। इस आंदोलन में झारखंड सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों के प्रतिनिधि भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.