रांची, नवम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति भारत की दो दिवसीय बैठक रविवार को दिल्ली में संपन्न हुई। आयोजन स्वर्ण जयंती सदन डीलक्स मल्टीपरपस हॉल में हुआ। अध्यक्षता संयोजक पूर्वमंत्री देवकुमार धान ने की। इसमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश व अन्य प्रदेशों के धार्मिक अगुवा शामिल हुए। इस दौरान आगामी जनगणना में आदिवासियों के लिए आदिवासी धर्म कॉलम जनगणना प्रपत्र में दर्ज कराने के विषय में गहन चिंतन मंथन किया गया। निर्णय हुआ कि सरकार पर दबाव डालने के लिए 25 फरवरी 2026 को जंतर मंतर दिल्ली में विशाल धरना दिया जाएगा। इसके लिए सभी सामाजिक-धार्मिक अगुवाओं को अपने-अपने प्रदेश से बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करवाने की अपील की गई। वहीं, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.