देवघर, फरवरी 15 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जावागुड़ी पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव में संवाद के सहयोग से लालपुर किसान क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान मेला के दूसरे दिन जलवायु संकट के समाधान में जैविक खेती का योगदान विषयक विमर्श का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अबरार ताबिन्दा ने किया। विषय प्रवेश करते हुए किसान आनंद मरांडी ने कहा आधुनिक खेती जलवायु और जैव विविधता को प्रभावित कर रही है। जैविक खेती में आसपास की चीजों का इस्तेमाल कर फसल उगाया जा सकता है। जीरो बजट में प्राकृतिक खेती हमारे लिए बड़ा विकल्प है। रासायनिक खेती का जलवायु संकट लाने में बड़ा योगदान है। जंगल काटने, पहाड़ तोड़ने से जलवायु संकट बढ़ रहा है। वरिष्ठ समाजकर्मी घनश्याम ने कहा जलवायु संकट के कारण दुनिया में कई प्रलय हो चुका है। कॉरपोरेट और पूंजीपतियों ने जलवायु संकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.