रांची, जून 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में सोमवार को हूल दिवस पर मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क में हूल क्रांति के नायकों सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर राजू उरांव, विवेक तिर्की, सुमित उरांव, अमित उरांव, छोटू ‪उरांव, अनिकेत तिर्की, विष्णु कुमार, बिपिन मुंडा, अजय गाड़ी, जीनित खलखो, अमित तिग्गा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि हूल क्रांति के माध्यम से शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। अंग्रेजों का लगभग 200 वर्षों तक शासन रहा, इस दौरान जनजातीय समाज ने अंग्रेजों की हुकूमत को स्वीकार नहीं किया और वह जंगल में घूमते रहे। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी से जंग लड़ी। उनका कहना था कि मेरी जमीन, मेरा आसम...