रांची, जनवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विवेक तिर्की के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष दीपा कच्छप, प्रकाश भगत, सुलेखा कुमारी सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि शामिल थे। भेंट के दौरान छात्र नेताओं ने राज्य में आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रही प्रशासनिक, आर्थिक और शैक्षणिक चुनौतियों से अवगत कराया। अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और विश्वविद्यालयों में स्थायी नेतृत्व के अभाव का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में हो रही अत्यधिक देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं होने के कारण कई छात्र फीस,...