दुमका, जनवरी 4 -- आदिवासी क्लब के सदस्यों ने सांसद को नए साल की दी शुभकामनाएं काठीकुंड, प्रतिनिधि। आदिवासी क्लब काठीकुंड के दर्जनों सदस्य अध्यक्ष बिमल सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को काठीकुंड स्थित दुमका सांसद के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने सांसद नलिन सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन और जिला परिषद अध्यक्षा जोएस बेसरा को गुलदस्ता व मिठाई भेंट कर नई वर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर सदस्यों ने क्लब की मजूबती व आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नकटी खेल मैदान में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श भी किया। अवसर पर सांसद व विधायक ने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर उन्हें तमाम योजनाओं सें लाभान्वित करने का अपील सदस्यों से की। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्...