रांची, नवम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसिल में झारखंड से 12 सदस्य बनाये गये हैं। छह को सदस्य के रूप में और छह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है। विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, सांसद सुखदेव भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू, सांसद कालीचरण मुंडा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप को सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के चेयमैन डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी राज्यों से नेताओं को एडवाइजरी काउंसिल में सदस्य के रूप में शामिल किया है। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बंधु तिर्की, गीताश्री उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा और सोनाराम सिंकू को जगह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.