साहिबगंज, दिसम्बर 28 -- बोरियो। प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में आज रविवार को जेटके पंचायत की मुखिया धर्मी पहाड़िन ने कंपकपाती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से 60 आदिम जनजाति पहाड़िया एवं आदिवासी समुदाय के निरीह एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर पूर्व मुखिया देवेन्द्र मालतो, वार्ड सदस्य नाईकी किस्कू, दुःखनी पहाड़िन, सुरजी पहाड़िन, बटन हांसदा, मक्कू टुडू, गौरी मुर्मू, अनपा हांसदा सहित अन्य उपस्थित थेI मुखिया ने कहा कि जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में आदिम जनजाति के लोग अभी भी कंबल से वंचित हैं। उन्होंने डीसी से कंबल की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.