बोकारो, दिसम्बर 25 -- गोमिया। पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत बिरहोर टंडा, डुमरी बिहार में निवासरत आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। कहा कि हर वर्ष शीत ऋतु के आगमन पर वे आदिम जनजाति और असहाय परिवारों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण करते हैं, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। बबलू राम, आकाश कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र भंडारी एवं बासुदेव यादव थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...