जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- जिला आयुष कार्यालय की ओर से आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। यह कैंप जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला एवं पिपला, बोड़ाम प्रखंड के पगदा और पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी की सबर बस्ती में आयोजित किया गया। कैंप में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, देखभाल के उपाय तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागी महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कुल 116 महिलाओं एवं किशोरियों ने इस कैंप का लाभ उठाया। कैंप में डीपीएम (आयुष) डॉ. निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश कुमार पाल, आलोक त्रिपाठी, श्वेता पांडे, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.