चतरा, मई 16 -- लावालौंग, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र की कोलकोले पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को आदिम जनजातियों के लिए आधार और बैंक अकाउंट खोलने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बिरहोर समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 16 नए आधार कार्ड बनाए गए, 3 आधार अपडेट किए गए और 4 लोगों के पेंशन फॉर्म भरकर संबंधित विभाग में जमा कराए गए। इस पहल से आदिम जनजाति समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर जन सेवक विनय कुमार चौधरी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कैंपों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाना संभव हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.