फिरोजाबाद, मार्च 24 -- सुहाग नगरी में जैन धर्म के प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर में भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली गई। आदिनाथ विधान का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्री जी के जयकारे गूंजते रहे। रविवार को नगर में जैन आचार्य सुरत्न सागर एवं मुनि अमित सागर के सानिध्य में भक्तों द्वारा वीतराग धर्म प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव विधि विधान के साथ मनाया गया। जिसमे सैकड़ों भक्तों ने धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई । रथयात्रा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा से प्रारम्भ हुई जो कि ट्रामा सेंटर, सुभाष चौराहा होते हुए महावीर जिनालय में बने भव्य पांडाल में पहुंच कर संपन्न हुई। रथयात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.