आदित्यपुर, दिसम्बर 17 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के कर्मचारी राजेश हेंब्रम के निधन के बाद मंगलवार को निगम कार्यालय में शोक और आक्रोश का माहौल रहा। राजेश हेंब्रम कुलुपटांगा निवासी थे और कंपनी तथा नगर निगम के अंतर्गत सेनेटरी और नाली सफाई का कार्य करते थे। उनका निधन सोमवार शाम करीब चार बजे ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हो गया था। हालांकि, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को राजेश हेंब्रम के पार्थिव शरीर के साथ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मुआवज़े की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नाली और सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाती है, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.