चतरा, अक्टूबर 4 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। श्री साहु को अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड के सबानो गांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहु ने उनके रांची जिला स्थित ओरमांझी कुचु आवास में आचार्य चेतन पांडे जी के साथ अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मुंह मीठा करा कर चतरा जिला की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। अमित साहु ने बताया कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने किया है। इस अवसर पर श्री साहु ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश में जनसेवा एवं सफलता की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी। और आदित्य साहु के नेतृत्व में झारखंड ...