नई दिल्ली, मई 27 -- मुंबई में सोमवार शाम एक हैरान करने वाली घटना हुई। दुबई से आई एक महिला अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से मिलने के बहाने उनके बांद्रा स्थित घर में घुस गई। जब यह सब हुआ, उस वक्त अभिनेता घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस को आदित्य की हाउस हेल्प संगीता पवार ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खोला तब सामने एक महिला खड़ी थी। महिला ने उससे पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है? संगीता ने कहा, 'हां।' इसके बाद महिला ने बताया कि वह कपड़े और गिफ्ट देने आई है तो संगीता ने उसे घर के अंदर आने दिया। जब संगीता ने महिला से पूछा कि क्या उसने अपॉइन्टमेंट ली थी? तो महिला ने झूठ कहा कि उसकी 6 बजे की अपाॅइन्टमेंट थी। कुछ देर बाद जब आदित्य घर लौटे, तो संगीता ने उन्हें बताया गया कि एक महिला उनका इंतजार कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.