नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिशा सालियान की मौत के मामले में कई सवाल उठ चुके हैं। अब उनके पिता सतीश सालियान ने बंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की 2020 में हुई मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके बाद एक राजनीतिक साजिश के तहत मामला दबा दिया गया। सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे की तत्काल न्यायिक हिरासत में पूछताछ की भी मांग की है। उनके वकील निलेश ओझा ने बताया कि याचिका को तैयार किया जा रहा है और इसे गुरुवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार विभाग में पेश किया जाएगा। दिशा की मौत 8 जून, 2020 को एक अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। पुलिस ने इस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.