जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन फिर 15 दिन तक आदित्यपुर से अपडाउन करेगी। टाटानगर स्टेशन से ट्रेनों का बोझ कम करने के लिए चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय से शनिवार को यह आदेश हुआ है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 68036/68035 को 16 से 30 नवंबर तक आदित्यपुर स्टेशन से चलाया जाएगा। दरअसल, टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन करीब तीन महीने से आदित्यपुर से चल रही थी, जिसे रेलवे ने 30 नवंबर तक बढ़ा दिया। इससे यात्रियों को दिक्कत होगी। मालूम हो कि टाटानगर स्टेशन पर थर्ड लाइन के लिए आरआरआई को अपग्रेड करना है। इससे लाइन ब्लॉक होगा। इस दौरान टाटानगर की आधा दर्जन ट्रेनों को चक्रधरपुर मंडल आदित्यपुर से चला सकता है। ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन बदलने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। लाइन ब्लॉक को मंजूरी मिलने के साथ ट्रेनों के परिचालन स्टेशन को बदलने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.