आदित्यपुर, नवम्बर 12 -- आदित्यपुर। बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी नियंत्रण खो बैठी और रेलवे यार्ड की दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए।घटना के दौरान यार्ड में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के वक्त मालगाड़ी बिना इंजन के लाइन पर दौड़ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.