जमशेदपुर, मार्च 30 -- आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के मिरुडीह में शनिवार दोपहर एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवती का नाम श्रुति कुमारी गुप्ता (20) है। वह जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा है। घटना के बाद उसका एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रुति ने बताया कि वह कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी घर के पास बाइक सवार तारकेश्वर झा, उनकी बेटी और पत्नी पीछे से आए। पहले तारकेश्वर ने पीछे से धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई, तभी उसकी बेटी रोड से पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। वहीं, तारकेश्वर की पत्नी ने उसके पेट पर वार करने की कोशिश की। श्रुति के दोनों हाथों पर चाकू से वार कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। श्रुति ने बताया कि उसके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है, जिसके कारण तारकेश्वर के परिजनों ने उसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.