आदित्यपुर, फरवरी 4 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए शकला मार्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन किया। इस मौके पर विनय पासवान, सरुन देवी, सविता महतो, पुष्पा देवी, मीना गोप, एसके सलीम, राजकुमार यादव, श्याम सुंदर शाह, बासेत हांसदा, विश्वजीत टुडू और पिंटू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में शकला मार्दी ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरी उतरने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनका लक्ष्य आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। मेयर पद के लिए नामांकन के साथ ही नगर निगम चुनाव की सरगर्मी और तेज हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...