आदित्यपुर, नवम्बर 6 -- आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और तत्परता से समाधान के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने गुरुवार से 'हर वार्ड दस्तक' अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को वार्ड संख्या 30 से इस अभियान की शुरुआत की गई। प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और नगर प्रशासन की पूरी टीम वार्डों का नियमित भ्रमण कर विकास कार्यों की जरूरतों, साफ-सफाई की स्थिति और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का आकलन कर रही है।अभियान के पहले दिन अधिकारियों ने वार्ड संख्या 30 के रिक्शा कालोनी, एलआईजी और अन्य मुहल्लों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी किया। जल संकट वाले इलाकों में तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि जरूरतमंद परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ देन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.